मधुबनी (संवाददाता), 03 जून । मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड अंतर्गत सोहास पंचायत के केरवार ग्राम में पांच बच्चों की डूबने से हुई अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक घटना पर जिला प्रशासन ने गहरा शोक एवं संवेदना व्यक्त की है। मृतक बच्चों के परिजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए प्रशासन इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ा है। बेनीपट्टी के एसडीओ और डीएसपी इस घटना की जाँच करेंगे, दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृत पांचों बच्चों के निकटतम परिजनों के बीच आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के अनुसार तत्काल अनुग्रह राहत (Immediate Gratuitous Relief) के रूप में चार चार लाख रुपये की सहायता राशि का वितरण सुनिश्चित कराया। गौरतलब है कि इस हादसे में कुल छह बच्चे पानी में डूब गए थे। स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता एवं साहसिक प्रयास से एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिसका उपचार जारी है। दुर्भाग्यवश पांच बच्चों की जान नहीं बचाई जा सकी।
बुधवार, 3 जून 2026
Home
अपराध
बिहार
मधुबनी
मधुबनी : बिस्फी के केरवार गांव में डूबने से पांच बच्चों की मृत्यु, जांच का आदेश
मधुबनी : बिस्फी के केरवार गांव में डूबने से पांच बच्चों की मृत्यु, जांच का आदेश
Tags
# अपराध
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें