सीवान (रजनीश के झा), 3 जून । बिहार के CM पर PK का बड़ा बयान, बोले- जिस चाल चरित्र और चेहरे वाले व्यक्ति यहां के मुखिया हैं वैसे लोग देश में किसी भी राज्य के मुखिया हो तो वहां कानून व्यवस्था बिगड़ना, शिक्षा चौपट होना, भ्रष्टाचार का बोलबाला होना ही है, ये सारे अपराध बिहार में पुनः जंगलराज के आगमन की आहट है। बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, बोले-बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जितने सपने दिखाकर वोट लिया, उन सारे वादों का रिफ्रेंडम इस चुनाव में दिखेगा, 1 करोड़ युवाओं को नौकरी, महिलाओं को 2 लाख रुपए देने की बात थी नहीं मिला। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पर PK का बड़ा बयान,कहा -बिहार में जनता नेताओं का चेहरा देखकर वोट देती है, इसलिए आज निशांत कुमार जैसे लोग मंत्री बने हैं। वहीं नेताओं के बेटे राजनीति में आगे बढ़ रहे हैं और हमारे आपके बच्चे डिग्री लेकर भी नौकरी के लिए भटक रहे हैं, बेरोजगारी-पलायन उसी राजनीति का नतीजा है जिसे बिहार की जनता ने वर्षों से चुना है।
बुधवार, 3 जून 2026
सीवान : कानून व्यवस्था बिगड़ना, शिक्षा चौपट होना, भ्रष्टाचार का बोलबाला
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें