सीहोर। शहर के मुगीसपुर के समीपस्थ श्री राधेश्याम विहार कालोनी में गत दिनों पांच दिवसीय श्री शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अलावा महायज्ञ का आयोजन किया गया था। यहां पर भव्य रूप से छह हजार स्क्वायर फीट परिसर में भगवान गोपेश्वर महादेव मंदिर का नवनिर्माण किया गया है। सवा माह के पश्चात यहां पर अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में शनिवार को सुबह दस बजे यज्ञाचार्य पंडित सतीश तिवारी सहित अन्य विप्रजनों के सानिध्य में भगवान शिव का विशेष अभिषक किया जाएगा। संस्कार मंच के संयोजक जितेन्द्र तिवारी ने बताया कि गोपेश्वर महादेव मंदिर में नियमित रूप से शिव चालीसा का पाठ के अलावा भगवान का एक लोटा जल से अभिषेक प्रतिदिन किया जा रहा है। शुक्रवार को भी महिलाओं ने भजन कीर्तन किए। अब शनिवार को सुबह दस बजे शांति हवन, भगवान शिव का विशेष अभिषेक और शिव चालीसा का पाठ किया जाएगा। शिव चालीसा का नियमित पाठ करना अत्यंत फलदायी है, जो 30 दिन लगातार करने से मनोकामनाएं पूरी करता है। यह मानसिक शांति, भय से मुक्ति, और भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का सबसे आसान उपाय है। इसके अलावा मंदिर परिसर में स्थित यज्ञ शाला में हनुमान चालीसा का पाठ सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
शुक्रवार, 12 जून 2026
सीहोर : आज किया जाएगा गोपेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें