सीहोर : भाजपा जिला कामकाजी बैठक संपन्न, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर हुआ मंथन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 12 जून 2026

सीहोर : भाजपा जिला कामकाजी बैठक संपन्न, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर हुआ मंथन

  • "12 वर्ष विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के" अभियान को सफल बनाने का आह्वान

Sehore-bjp
सीहोर, 12 जून । भारतीय जनता पार्टी जिला सीहोर की जिला कामकाजी मासिक बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, जिला प्रभारी विकास विरानी सहित मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संगठन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। ये सभी कार्यक्रम "12 वर्ष विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के" अभियान के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन कार्यक्रमों को पूर्ण समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ सफल बनाएं। उन्होंने बताया कि जिले में नवीन शक्ति केंद्रों एवं बूथों का गठन कर उनके प्रभारी एवं अध्यक्ष नियुक्त किए जा चुके हैं। सभी शक्ति केंद्र प्रभारी एवं बूथ अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति प्रदान करें तथा पार्टी की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।


बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी विकास विरानी ने कहा कि संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों की शुरुआत 5 जून से हो चुकी है। अभियान के तहत 12 जून से 18 जून तक प्रत्येक विकासखंड स्तर पर जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि अधिक से अधिक नागरिकों को इन शिविरों का लाभ दिलाने हेतु सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने बताया कि इसी अवधि में केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके अलावा 15 जून से 18 जून तक जिला स्तर पर प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं सभागार बैठकों का आयोजन किया जाएगा। वहीं 19 एवं 20 जून को जिले में दो स्थानों पर प्राकृतिक कृषि कार्यशालाएं आयोजित होंगी तथा 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रत्येक मंडल स्तर पर योग अभ्यास शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने मण्डल अध्यक्षों व मण्डल प्रभारियों से मण्डल वार जिला प्रभारी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने तथा जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, जिला प्रभारी विकास विरानी, तीनों महामंत्री पंकज गुप्ता,जितेंद्र गौड़ एवं तारा कटारिया मंचासीन रहे। इसके अतिरिक्त समस्त जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: