सीहोर । प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, चन्द्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सीहोर के प्राचार्य के निर्देशन में कार्य कर रही कॉलेज चलो अभियान समिति ने अपील की है कि शासन एवं प्रशासन का निरंतर प्रयास है कि कोई भी विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित न रहे विशेष रूप से ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने किसी कारणवश अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ दी है उनके लिए पुनः शिक्षा से जुड़ने के अनेक अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं मेरा आप सभी से विनम्र आग्रह है कि यदि किसी आर्थिक पारिवारिक सामाजिक या अन्य किसी कारण से आपकी पढ़ाई रुक गई है तो आगे आए और महाविद्यालय में प्रवेश ले आपकी समस्याएं चाहे प्रवेश शुल्क, छात्रवृत्ति ,दस्तावेज या अन्य किसी विषय से संबंधित हो उन्हें महाविद्यालय परिवार के साथ साझा करें हम आपकी हर संभव सहायता करने के लिए तत्पर हैं उच्च शिक्षा आपके बेहतर भविष्य तथा सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है इसीलिए अपने सपनों को अधूरा ना छोड़े शासन प्रशासन और महाविद्यालय परिवार आपके साथ है इसलिए शिक्षा से जुड़े अपने भविष्य को संवारे और नए अवसर सर का लाभ उठाएं ।
सोमवार, 1 जून 2026
सीहोर : कोई भी विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित न रहे
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें