दिल्ली : भारत दुनिया के लिए 'भरोसेमंद साझेदार' के तौर पर उभर रहा : मोदी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 18 जून 2026

दिल्ली : भारत दुनिया के लिए 'भरोसेमंद साझेदार' के तौर पर उभर रहा : मोदी

India-globle-trusty-modi
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत दुनिया के लिए एक "विश्वसनीय साझेदार" के रूप में उभर रहा है और इस बात पर जोर दिया कि देश ऐसे क्षेत्रों में निवेश कर रहा है जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रगति, नवाचार और अवसरों को बढ़ाएंगे। फ्रांस की राजधानी पेरिस में भारतवंशियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह भारत की विकास यात्रा का एक निर्णायक दौर है, जिसमें आकांक्षाएं नयी ऊंचाइयों को छू रही हैं। पेरिस के सबसे बड़े इनडोर सभागारों में से एक 'साल प्लेएल' में आयोजित कार्यक्रम में मोदी ने कहा, "एक समय था जब देशों के बीच संबंध केवल व्यापार के आधार पर तय होते थे, लेकिन आज व्यापार के साथ-साथ विश्वास भी उतना ही महत्वपूर्ण हो गया है।" उन्होंने कहा, "हर देश एक विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखला चाहता है। हर देश एक स्थिर साझेदारी चाहता है। हर देश ऐसे साझेदारों की तलाश में है जिन पर लंबे समय तक भरोसा किया जा सके। ऐसे समय में भारत दुनिया में विश्वसनीय साझेदार के रूप में उभर रहा है।" मोदी ने कहा कि एवियॉन में जी7 की बैठक में उन्होंने भरोसे पर आधारित साझेदारियों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "जी-7 शिखर सम्मेलन में भारत का संदेश साफ़ था: 'ग्लोबल गवर्नेंस' तभी असरदार होगा जब वह सबको साथ लेकर चलने वाला हो; वैश्विक प्रगति तभी टिकाऊ होगी जब उसका फायदा सबको मिले और तकनीक से मानवता को तभी सही मायने में फायदा होगा जब वह भरोसेमंद हो।"

कोई टिप्पणी नहीं: