मधुबनी : नाटक कार्यशाला को लेकर इप्टा की बैठक, नामांकन शुरू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 1 जून 2026

मधुबनी : नाटक कार्यशाला को लेकर इप्टा की बैठक, नामांकन शुरू

Madhubani-ipta
मधुबनी (संवाददाता) । इप्टा मधुबनी इकाई की बैठक अध्यक्ष अरविंद प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों एवं प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इस दौरान इकाई सम्मेलन, राज्य सम्मेलन में भागीदारी, आगामी सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा संगठन विस्तार से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सबसे प्रमुख रूप से इप्टा द्वारा आयोजित की जाने वाली आगामी नाटक कार्यशाला को लेकर चर्चा हुई। सचिव रंजीत राय के द्वारा बताया गया कि कार्यशाला आगामी 5 जून से शुरू होना है तथा इसके लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। कार्यशाला में अभिनय, संवाद अदायगी, मंच संचालन, चरित्र निर्माण, वाचन, शारीरिक अभिव्यक्ति तथा रंगमंच की बुनियादी तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कार्यशाला विद्यार्थियों, युवाओं तथा अभिनय और रंगकर्म में रुचि रखने वाले सभी लोगों के लिए एक बेहतर पहल होगी। कार्यशाला के संयोजक प्रभात रंजन जो नाट्य अध्ययन में स्नातकोत्तर हैं तथा यूजीसी-नेट उत्तीर्ण हैं। कार्यशाला में उनके अलावा रंगमंच और अभिनय के क्षेत्र से जुड़े अन्य विशेषज्ञ भी प्रशिक्षण देने के लिए आमंत्रित किए जाएंगे। इप्टा मधुबनी की ओर से इच्छुक प्रतिभागियों से जल्द नामांकन कराने एवं संपर्क करने की अपील की गई है। बैठक में इप्टा के राष्ट्रीय सचिव इंद्रभूषण रमण ‘बमबम’, मधुबनी इकाई के अध्यक्ष अरविंद प्रसाद, नीरज कुमार, अभिषेक आकाश, प्रभात रंजन, मृत्युंजय कुमार, पंचम प्रकाश, रंजीत राय, वैदेही, पूजा, रमेश कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: