- ईंधन की खपत कम करने एवं ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए निकाली गयी "ईंधन बचाओ जन-जागरण यात्रा"
मृदुराज फाउंडेशन के संस्थापक राजीव रंजन ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल सामाजिक कार्य करना नहीं, बल्कि लोगों को उन मुद्दों के प्रति जागरूक करना भी है, जिनका सीधा संबंध देश और समाज के भविष्य से है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने दैनिक जीवन में ईंधन की बचत को अपनाए, तो इसका सकारात्मक प्रभाव देश की अर्थव्यवस्था और पर्यावरण दोनों पर पड़ेगा। साइकिल जुलूस की शुरुआत पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर परिसर से हुई, जो जीपीओ गोलंबर होते हुए डाकबंगला चौराहा तक पहुंचा। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने लोगों से निजी वाहनों का अनावश्यक उपयोग कम करने, छोटी दूरी के लिए साइकिल अथवा पैदल चलने तथा पेट्रोल-डीजल की खपत को कम करने की अपील की। आयोजकों ने कहा कि बढ़ती ईंधन खपत न केवल आर्थिक बोझ बढ़ा रही है, बल्कि पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है। ऐसे में जनभागीदारी के माध्यम से जागरूकता फैलाना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम में संस्था के समन्वयक एवं संयोजक मो. शकील सहित अरुण तिवारी, पप्पू कुमार, शशि भूषण कुमार, मो. गुड्डू, अविनाश राजा, सरस्वती कुमारी, पिंटू कुमार, मनीष कुमार, अमर चौरसिया, दिलीप साव, श्रवण कुमार, मो. जावेद मल्लिक, रीना कुमारी, चंदन गुप्ता, शैलेश ठाकुर, आफताब मल्लिक, मो. महताब, मो. पिंकू आलम, मो. जनी, मुमताज अली, असलाम खान समेत बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें