पटना : गया जी में किसानों को मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन का दिया गया प्रशिक्षण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 2 जून 2026

पटना : गया जी में किसानों को मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन का दिया गया प्रशिक्षण

Organic-farming-awareness
पटना (संवाददाता) । “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा 2 जून, 2026 को बिहार के गया जी जिले के टनकुप्पा प्रखंड अंतर्गत गजाधरपुर एवं बरसौना गांवों में किसान जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों के बीच टिकाऊ कृषि पद्धतियों, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. मणिभूषण एवं वैज्ञानिक डॉ. घौस अली तथा कृषि विज्ञान केंद्र, गया के डॉ. अशोक कुमार द्वारा किसानों को संतुलित एवं विवेकपूर्ण उर्वरक उपयोग, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व, वैज्ञानिक तरीके से मृदा नमूना संग्रहण, हरी खाद के उपयोग तथा रासायनिक उर्वरकों पर अत्यधिक निर्भरता कम करने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। किसानों को मृदा स्वास्थ्य आधारित पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे फसल उत्पादकता बढ़ाने के साथ-साथ मृदा की दीर्घकालीन उर्वरता भी बनाए रखी जा सके। कार्यक्रम में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दोनों गांवों में आयोजित जागरूकता अभियान में लगभग 110 प्रतिभागियों की उपस्थिति रही। प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों के साथ सक्रिय संवाद करते हुए मृदा एवं पोषक तत्व प्रबंधन से संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान प्राप्त किए। इस जागरूकता अभियान की किसानों द्वारा व्यापक सराहना की गई। कार्यक्रम ने किसानों में टिकाऊ पोषक तत्व प्रबंधन के प्रति समझ को सुदृढ़ किया तथा लाभकारी एवं पर्यावरण-अनुकूल कृषि के लिए मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के महत्व को और अधिक रेखांकित किया। यह कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के निदेशक डॉ. अनुप दास के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। अपने संदेश में उन्होंने किसानों से संतुलित उर्वरक उपयोग, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने का आह्वान किया।

कोई टिप्पणी नहीं: