सीहोर : डीएसवाय ने आरएसआई को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से हराया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 9 जून 2026

सीहोर : डीएसवाय ने आरएसआई को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से हराया

Sehore-football
सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर हर साल की तरह इस साल भी जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में स्वर्गीय कैलाश सारंग के स्मृति में दूसरे वर्ष भी जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।मंगलवार को प्रतियोगिता के छठवें दिन लीग मैच आयोजित किया जा रहे हैं। दो मैच खेले गए जूनियर वर्ग में डीएसवायडब्लू विरुद्ध आरएसआई के मध्य खेला गया जिसमें यह मैच डीएसवायडब्लू 1-0 से विजय रही डीएसवायडब्लू की तरफ से अथर्व ने एक गोल किया। पहला मैच काफी रोमांचक रहा। आरएसआई के खिलाड़ियों ने अनेक बार गोल करने का प्रयास किया, लेकिन डीएसवायडब्लू की रक्षा पंक्ति के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सारे प्रयास असफल किए। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि इसके अलावा शाम को सीनियर वर्ग में सीहोर क्लब विरुद्ध एमजी क्लब के मध्य खेला गया जिसमें सीहोर क्लब 2-0 से विजय रही सीहोर क्लब की तरफ से पुष्प ने दो गोल किया  अब लीग प्रतियोगिता के अंतर्गत बुधवार को जूनियर वर्ग में सीहोर बॉयज विरुद्ध सीहोर मिनी बॉयज के मध्य खेला जाएगा सीनियर वर्ग में सीहोर बॉयज विरुद्ध एमजी के मध्य खेला जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: