सीहोर : पांच दिवसीय सॉफ्टस्किल प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 12 जून 2026

सीहोर : पांच दिवसीय सॉफ्टस्किल प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Soft-skill-training-sehore
सीहोर । प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल कार्यक्रम के संयुक्त संचालित कौशल्य विकास प्रशिक्षण एवं इकोसिस्टम कार्यक्रम के अंतर्गत जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मति सर्जना यादव मेडम के मार्गदर्शन में सीहोर के डाइट परिसर में दिनांक 08 से 12 जून 2026 तक पांच दिवसीय सॉफ्टस्किल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शासकीय आईटीआई के ट्रेनर को सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण कर इनके माध्यम से आगामी सत्र में अपने – अपने आईटीआई स्टूडेंट्स को सॉफ्ट स्किल का प्रशिक्षण देना हे प्रशिक्षण में सीहोर जिले के समस्त शासकीय आईटीआई के 05 प्राचार्य एवं 15 ट्रेनर ने भाग लिया पांच दिवस प्रशिक्षण में सॉफ्ट स्किल के बारे में प्रशिक्षण दिया गया जिसमे डिजिटल रीडिनेस, इफेक्टिव कम्युनिकेशन, पर्सनालिटी डेवलोपमेंट, टाइम मैनेजमेंट एवं प्रोजेक्ट मैनेजमेंट जेसे विभिन्न विषयो के बारे में पोस्टर, ग्रुप में चर्चा, संवाद जेसी गतिविधियों के माध्यम प्रशिक्षण दिया गया और चर्चा की गई प्रशिक्षण पूर्ण होने के अंतिम दिन प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे मुख्यातिथि के रूप में आईएएस श्री मति सर्जना यादव जी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीहोर उपस्थित हुए कार्यक्रम के शुरुआत में सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया इसके बाद मुख्यातिथि को पौधा देकर स्वागत किया गया इसके पश्चात् आईटीसी स्टेट टीम से श्री मनीष बक्शी द्वारा आईटीसी द्वारा सीहोर जिले में संचालित बहुउद्देशीय सामाजिक कार्यो के बारे में जानकारी दी गई इसके बाद सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके प्रतिभगियो ने अपने अनुभव भी सांझा किए जिसे सुनकर मेडम काफी प्रभावित हुई इसके पश्चात् मेडम द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभगियो का मार्गदर्शित किया गया और मेडम द्वारा सभी प्राचार्य को निर्देशित करते हुए इस प्रकार के प्रशिक्षण सभी ट्रेनर्स के लिए आयोजित किये जाये इसके बाद मेडम के द्वारा सभी प्रतिभगियो को प्रमाण पत्र दिया मेडम द्वारा आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं प्रथम के कार्य की सराहना की गई एवं प्रशिक्षण के सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला सीहोर आईटीआई नोडल अधिकारी एवं शासकीय महिला आईटीआई सीहोर के प्राचार्य श्री गप्पू परमार, शासकीय आईटीआई शाहगंज के प्राचार्य श्री भूपेंद्र जी, भैरुन्दा शासकीय आईटीआई के प्राचार्य श्री अनार सिंह तोमर, शासकीय आईटीआई चकल्दी के प्रभारी प्राचार्य श्री गुलाब सिंह चोहान, शासकीय आईटीआई बुधनी की प्राचार्य सुश्री सरिता पर्ते, सीहोर जिल में कार्यरत इंटर्न सुश्री साक्षी जी, प्रथम टीम से मास्टर ट्रेनर सुश्री रुता माने, सुश्री अर्चना भारती सीहोर सेण्टर हेड योगेश नागपुरे, ट्रेनर पंकज एवं मयंक शामिल थे कार्यक्रम के अंत में कलस्टर लीडर राजेश परमार के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: