- असली बाइकरों के साथ टिया बाजपेयी का धमाकेदार सफर
- आत्मविश्वास, एडवेंचर और आज़ादी का जश्न है टिया बाजपेयी का नया गीत ‘मुंडेया वे’

मुंबई (अनिल बेदाग) : संगीत और सिनेमा की दुनिया में खुद को लगातार नए रूप में प्रस्तुत करने वाली टिया बाजपेयी ने एक बार फिर अपने प्रशंसकों को चौंका दिया है। उनका नया म्यूजिक वीडियो ‘मुंडेया वे’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि रोमांच, स्वतंत्रता और आत्मविश्वास से भरी एक सिनेमाई यात्रा है। इस बार टिया अपने पारंपरिक और भावनात्मक अंदाज से हटकर एक निडर बाइकर गर्ल के अवतार में दिखाई देती हैं, जो खुले आसमान और लंबी सड़कों पर अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती नजर आती है। स्वीडन और डेनमार्क के खूबसूरत लोकेशंस पर फिल्माया गया यह वीडियो दर्शकों को यूरोप की मनमोहक वादियों और शानदार राजमार्गों की सैर कराता है। वीडियो की सबसे बड़ी खासियत इसकी प्रामाणिकता है। इसमें पेशेवर कलाकारों की जगह यूरोप के वास्तविक बाइकरों को शामिल किया गया है, जिससे हर दृश्य में बाइकिंग संस्कृति की सच्ची भावना महसूस होती है। टिया का आत्मविश्वासी और बेफिक्र अंदाज पूरे वीडियो में आकर्षण का केंद्र बना रहता है। उनकी प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस और गीत की ऊर्जावान प्रस्तुति इसे एक यादगार अनुभव में बदल देती है। ‘मुंडेया वे’ टिया बाजपेयी के करियर का एक साहसिक और महत्वाकांक्षी अध्याय है, जो यह साबित करता है कि वह हर नए प्रोजेक्ट के साथ अपनी रचनात्मक सीमाओं को और आगे बढ़ाने का साहस रखती हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें