वाशिंगटन : अमेरिका और ईरान के बीच मंगलवार को दोहा में बातचीत होगी : ट्रंप - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 29 जून 2026

वाशिंगटन : अमेरिका और ईरान के बीच मंगलवार को दोहा में बातचीत होगी : ट्रंप

Usa-iran-talk
वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मंगलवार को दोहा में ईरानी वार्ताकारों के साथ बातचीत करेंगे। यह वार्ता दोनों पक्षों की ओर से बीते सप्ताहांत एक-दूसरे के खिलाफ की गई गोलाबारी के बाद होगी। गोलाबारी की इस घटना के बाद, अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध-विराम समझौता एक बार फिर सवालों के घेरा में आ गया है। ट्रंप ने सोमवार को ‘ट्रथु सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा कि ईरान ने बैठक का अनुरोध किया है, जो मंगलवार को दोहा में होगी। हालांकि, उन्होंने बैठक के एजेंडे के बारे में कोई विवरण नहीं दिया।


व्हाइट हाउस (अमेरिकी राष्ट्रपति का आवास एवं कार्यालय) की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने समाचार चैनल ‘फॉक्स न्यूज’ को बताया कि विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर इस सप्ताह दोहा की यात्रा करेंगे, ताकि दोनों पक्षों की ओर से पिछले दिनों हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन पर चर्चा की जा सके। लेविट ने कहा, “जहां तक हमारा सवाल है, हम युद्ध-विराम का पालन कर रहे हैं। हिंसा का जवाब हिंसा से दिया जाएगा।”  उन्होंने कहा कि ईरान ने वाणिज्यिक जहाजों पर हमला किया और अमेरिका ने राष्ट्रपति के निर्देशानुसार जवाबी कार्रवाई की। बीते सप्ताहांत में अमेरिकी सेना ने ईरानी ठिकानों पर हवाई हमले किए। उसने कहा कि ये हमले तेहरान की ओर से होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर किए गए हमलों के जवाब में किए गए थे, जो कच्चे तेल की वैश्विक आपूर्ति के पांचवें हिस्से के परिवहन के लिए महत्वपूर्ण जलमार्ग है। वहीं, ईरान ने कहा कि उसने रविवार को बहरीन और कुवैत को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। एक अमेरिकी अधिकारी ने रविवार को स्थानीय मीडिया से कहा कि “दोनों पक्ष फिलहाल एक-दूसरे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेंगे और जहाज स्वतंत्र रूप से आवागमन कर सकते हैं।”

कोई टिप्पणी नहीं: