समस्तीपुर : एकदम हल्की वर्षा और दर्जनों मुहल्ले की सड़कों पर जलजमाव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 11 जून 2026

समस्तीपुर : एकदम हल्की वर्षा और दर्जनों मुहल्ले की सड़कों पर जलजमाव

  • "बेंग के मूतने से बाढ़ आ जाना" कहावत समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र में चरितार्थ : सुरेंद्र प्रसाद सिंह

Water-loging-samastipur
समस्तीपुर, (संवाददाता), 11 जून । "बेंग के मूतने से बाढ़ आना" व्यंग्यात्मक कहावत चरितार्थ हो रहा है समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र में जहां बृहस्पतिवार की सुबह हल्की वर्षा होने पर विवेक-विहार, काशीपुर, आदर्शनगर, सरोजनी गली, बारह पत्थर, आजादनगर आदि मुहल्ले में जल जमाव सा नजारा उत्पन्न हो गया। भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने नाला निर्माण, सड़क निर्माण, नाला मरम्मती, सफाई, कूड़ा उठाव, छिड़काव आदि पर करोड़ों-करोड़ रूपये बेअर्थ खर्च किये जाने की जांच कर दोषी ठेकेदार, जेई आदि पर कारवाई की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं: