चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सोमवार को अपने दीर्घकालिक सहयोगी उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन को ‘अटूट’ समर्थन का आश्वासन दिया। चिनफिंग, उत्तर कोरिया के दो दिवसीय दौरे पर हैं। चिनफिंग की ये टिप्पणियां ऐसे समय में आईं, जब किम ने हाल के वर्षों में रूस के साथ अपने संबंधों को और मजबूत किया है। रूस और उत्तर कोरिया के बढ़ती घनिष्ठता से माना जा रहा है कि चीन काफी असहज है। चीन के राष्ट्रपति की 2019 के बाद उत्तर कोरिया की यह पहली यात्रा है और इस वर्ष यह उनकी पहली विदेश यात्रा भी है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, शी ने किम से कहा, “अंतरराष्ट्रीय स्थिति में चाहे जो भी बदलाव आए चीन और उत्तर कोरिया के बीच पारंपरिक मित्रता को अत्यधिक महत्व देने के संबंध में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और सरकार का दृढ़ रुख नहीं बदलेगा।” चिनफिंग ने कहा, “कॉमरेड किम जोंग-उन के नेतृत्व में उत्तर कोरिया के समाजवादी उद्देश्य के प्रति अटूट समर्थन में कोई बदलाव नहीं आएगा। चीन और उत्तर कोरिया दोनों के साझा हितों और अनुकूल रणनीतिक वातावरण की रक्षा करने के दृढ़ संकल्प में भी कोई बदलाव नहीं आएगा।” उन्होंने किम के साथ अपनी बातचीत में परमाणु हथियारों को त्यागने का जिक्र नहीं किया। चीन कोरियाई प्रायद्वीप पर परमाणु हथियारों का विरोध करता है और परमाणु हथियारों को त्यागने का समर्थन करता है जबकि उत्तर कोरिया सार्वजनिक रूप से खुद को परमाणु-संपन्न देश घोषित करता है। उत्तर कोरिया ने 2006 से अबतक कई परमाणु परीक्षण किए हैं।
मंगलवार, 9 जून 2026
शी चिनफिंग ने किम जोंग उन को ‘अटूट’ समर्थन देने का वादा किया
Tags
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें