मुंबई (अनिल बेदाग) : किसी भी युवा के सपनों को उड़ान देने के लिए शिक्षा और कौशल जितने जरूरी हैं, उतना ही आवश्यक है उचित पोषण। इसी सोच को साकार करते हुए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पियूष गोयल ने मुंबई के कांदिवली स्थित अटल बिहारी वाजपेयी कौशल्य विकास केंद्र में मालाबार ग्रुप की ‘हंगर फ्री वर्ल्ड’ पहल का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत केंद्र में अध्ययनरत 100 विद्यार्थियों को प्रतिदिन मुफ्त पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे बेहतर स्वास्थ्य के साथ अपने प्रशिक्षण और करियर निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर सकें। इस मौके पर पीयूष गोयल ने कहा कि युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें सार्थक रोजगार के लिए तैयार करने में कौशल विकास की महत्वपूर्ण भूमिका है। पोषण जैसी आवश्यक सेवाओं के माध्यम से विद्यार्थियों का समर्थन उन्हें सीखने और व्यक्तिगत विकास पर ध्यान केंद्रित करने में सहायता प्रदान करता है।” यह पहल केवल भोजन उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने का प्रयास भी है। मालाबार ग्रुप ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 200 करोड़ रुपये के सीएसआर व्यय की घोषणा की है, जो शिक्षा, भूख उन्मूलन, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में सामाजिक परिवर्तन को गति देगा। मालाबार ग्रुप के चेयरमैन एम.पी. अहमद ने कहा कि पोषण और शिक्षा एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। ‘हंगर फ्री वर्ल्ड’ के माध्यम से हम युवाओं को आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। यह पहल इस बात का उदाहरण है कि जब सरकार और कॉर्पोरेट जगत सामाजिक सरोकारों के लिए साथ आते हैं, तो युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खुलते हैं और समाज के समग्र विकास को नई दिशा मिलती है।
गुरुवार, 11 जून 2026
मुंबई : पीयूष गोयल ने लॉन्च की ‘हंगर फ्री वर्ल्ड’ योजना
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें