सीहोर : नवीन तहसील परिसर को किया सुंदर बगीचे में तब्दील - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 3 जून 2026

सीहोर : नवीन तहसील परिसर को किया सुंदर बगीचे में तब्दील

Garden-in-sehore
सीहोर। सेवानिवृत्ति के बाद कार्यालय को हरा-भरा और खुशनुमा बनाने का  यह प्रयास बेहद सराहनीय है, पेड़-पौधे न केवल पर्यावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि कार्यस्थल पर सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति भी लाते हैं। ऐसा ही प्रयास करीब 2018 में सेवानिवृत्त हुए रईस भाई मंसूरी का है। जिन्होंने राजस्व निरीक्षक धीरेन्द्र वर्मा के सहयोग से नवीन तहसील परिसर अपने अथक प्रयास से परिसर को इतनी भीषण गर्मी में कार्यालय परिसर मे अति सुंदर गार्डन विकसित किया, रईस मंसूरी सेवा निवृत है पर अपना अधिकांश समय बगीचे को सुंदर बनाने में देते है। उनके कार्य की हर तरफ तरीफ हो रही है। उनका कहना है कि वह पुरानी तहसील में भी पौधा रोपण आदि समय-समय पर करते आ रहे है, अब पुरानी तहसील के पास जबसे नवीन तहसील का निर्माण किया गया है, वह कुछ समय निकालकर अपने खर्च पर यहां पर पौधा रोपण आदि गतिविधि करते है, उनके लगाए पौधे और फूल आदि यहां पर आने वाले लोगों को सुकून प्रदान कर रहे है। श्री मंसूरी ने कहाकि पहले सरकारी नौकरी के माध्यम से समाज की सेवा की। अब तन मन से पेड़-पौधों की सेवा कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: