सीहोर : बरसात से पहले नालियों की सफाई, सरपंच ने की कचरा न फेंकने की अपील - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 3 जून 2026

सीहोर : बरसात से पहले नालियों की सफाई, सरपंच ने की कचरा न फेंकने की अपील

Drain-cleaning-sehore
सीहोर/श्यामपुर। मानसून से पहले ग्राम पंचायत श्यामपुर में नालियों की सफाई का अभियान तेज कर दिया गया है। क्षेत्रीय विधायक सुदेश राय की मंशानुरूप और जनपद पंचायत सीहोर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नमिता बघेल के मार्गदर्शन में सरपंच नवीन चौहान के नेतृत्व में जेसीबी से गांव की नालियों से गाद और कचरा निकाला जा रहा है। चित्र में साफ दिख रहा है कि नालियों से भारी मात्रा में प्लास्टिक, पन्नी और कचरा निकला है। सरपंच नवीन चौहान ने ग्रामीणों से अपील की कि बरसात में नालियां जाम न हों इसके लिए घर का कचरा, पन्नी, प्लास्टिक आदि नालियों में न फेंकें। ग्राम पंचायत द्वारा गांव में निरंतर कचरा वाहन चलाया जा रहा है। घर-घर से कचरा उठाकर उसी में डालें, जिससे गांव स्वच्छ रहे और जलभराव की समस्या न हो।


पंचायत भवन में बैठक, जनप्रतिनिधि रहे मौजूद  

इस संबंध में ग्राम पंचायत भवन में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरपंच नवीन चौहान, स्थानीय जनप्रतिनिधि, समस्त पंचगण, सचिव मुकेश पाटीदार रोजगार सहायक संतोष मालवीय सहित गांव के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत भी चर्चा की गई और बरसात से पहले नाली-नालों की सफाई, जल संरक्षण पर जोर दिया गया। सरपंच ने कहा कि विधायक श्री  राय और सीईओ श्रीमती नमिता बघेल के निर्देश पर स्वच्छता अभियान निरंतर चलाया जाएगा। स्वच्छता सबकी जिम्मेदारी है। यदि ग्रामीण सहयोग करेंगे तो श्यामपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में आसानी होगी। पंचायत द्वारा नियमित सफाई और कचरा संग्रहण का कार्य जारी रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: