दिल्ली : सिर्फ कांग्रेस ही भाजपा-आरएसएस का मुकाबला कर सकती है : राहुल गांधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 11 जून 2026

दिल्ली : सिर्फ कांग्रेस ही भाजपा-आरएसएस का मुकाबला कर सकती है : राहुल गांधी

Rahul-gandhi
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में सिर्फ कांग्रेस एकमात्र विपक्षी पार्टी है जो टूट नहीं रही है और वही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मुकाबला कर सकती है। सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी ने कांग्रेस महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक के दौरान यह टिप्पणी की।उन्होंने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद से तृणमूल कांग्रेस से कई सांसद और नेता अलग हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने तृणमूल कांग्रेस या किसी दूसरे विपक्षी दल का नाम नहीं लिया, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि सिर्फ कांग्रेस ही भाजपा एवं आरएसएस को चुनौती दे सकती है। उनका यह भी कहना था कि अगले एक-दो साल में कांग्रेस और मजबूत होगी तथा भाजपा एवं आरएसएस का डटकर मुकाबला करेगी। सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने देश की ‘‘नाजुक’’ आर्थिक स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की हालत की खराब कर दी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का कहना था कि देश के सामने जो आर्थिक चुनौती खड़ी हुई है उसका एकमात्र कारण अंतरराष्ट्रीय परिस्थतियां नहीं हैं, बल्कि मोदी सरकार की आर्थिक नीति और विदेश नीति है। सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी ने यह दावा भी किया कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और अंबमान-निकोबार में आदिवासियों से जुड़े संवैधानिक प्रावधानों को कमजोर किया जा रहा है ताकि कुछ चुनिंदा उद्योपतियों को फायदा पहुंचाया जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं: