समस्तीपुर : किसान महासभा का सदस्यता अभियान, किसानों की समस्याओं को लेकर उठाई आवाज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 19 जून 2026

समस्तीपुर : किसान महासभा का सदस्यता अभियान, किसानों की समस्याओं को लेकर उठाई आवाज

  • 22 जून को भाकपा माले द्वारा ताजपुर थाना घेराव का सक्रिय समर्थन करेगी किसान महासभा
  • रद्द राशनकार्ड की पुनर्बहाली की मांग को ले 30 जून को प्रखंड पर प्रदर्शन आंदोलन का भी  महासभा का समर्थन

Kisan-mahasabha-samastipur
ताजपुर/समस्तीपुर (संवाददाता), 19 जून । अखिल भारतीय किसान महासभा द्वारा शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के बरतल्ला, चकहैदर समेत विभिन्न गांवों एवं खेत-खलिहानों में सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह एवं भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, मो० नसीम, रामबृक्ष राय, अरुण राय, विपीन कुमार आदि ने संयुक्त रूप से किया। अभियान के दौरान किसानों से संपर्क कर उन्हें संगठन की नीतियों एवं किसान हितों से जुड़े संघर्षों की जानकारी दी गई तथा बड़ी संख्या में किसानों को सदस्य बनाया गया। नेताओं ने कहा कि आज खेती लगातार घाटे का सौदा बनती जा रही है। कृषि लागत में लगातार वृद्धि हो रही है, जबकि किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सरकार से किसानों को नि:शुल्क खाद, बीज, बिजली, पानी तथा कृषि यंत्र उपलब्ध कराने की मांग की। नेताओं ने कहा कि यदि किसानों को आवश्यक कृषि संसाधन मुफ्त उपलब्ध कराए जाएं तो खेती की लागत कम होगी और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसान महासभा नेताओं ने कहा कि खेती-किसानी को बचाने तथा किसानों की आय बढ़ाने के संघर्ष तेज करना वक्त की मांग है।

कोई टिप्पणी नहीं: