सीहोर : मध्य प्रदेश नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ के तत्वाधान में सेवा निवृत्त होने पर किया विदाई समारोह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 30 जून 2026

सीहोर : मध्य प्रदेश नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ के तत्वाधान में सेवा निवृत्त होने पर किया विदाई समारोह

Retirement-sehore
सीहोर। नगर पालिका परिषद के सभाकक्ष में मध्यप्रदेश नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ के तत्वाधान में मंगलवार को दो साथियों के सेवा-निवृत होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, संघ के जिलाध्यक्ष संजय शुक्ला, पार्षद कमलेश, नरेन्द्र राजपूत, मांगीलाल मालवीय, अजय पाल आदि बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी, परिजन और क्षेत्रवासी मौजूद थे। मंगलवार को सेवानिवृत्त कर्मचारियों करीब 35 से 40 सालों तक नगर पालिका में सेवा देने वालों में सहायक लेखापाल मुकेश राठौर और दैनिक वेतन कर्मचारी अजय शर्मा के सम्मान में एक विदाई समारोह आयोजित किया। इस मौके पर पुष्पमालाएं और स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। नगर पालिका अध्यक्ष पिं्रस राठौर ने उपस्थित सभी कर्मचारियों ने उनके दीर्घकालीन, निष्ठापूर्ण और समर्पित सेवाकाल की सराहना की। दोनों कर्मचारियों ने अपनी सेवा के दौरान पालिका की प्रगति और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। सभी ने उनके सुखद, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संजय शुक्ला, इकाई अध्यक्ष भगवान दास राजपूत, विष्णु प्रसाद मीणा विजय कोहली, चंद्र प्रकाश राठौड़, करण सिंह ठाकुर  विश्वेंद्र सिंह बेस  प्रकाश चंद्रवंशी प्रकाश पवार संजय रघुवंशी बाबूलाल वर्मा कमोड सिंह अनिल राठौड़ अनिल चौहान आनंद कुशवाहा राजदीप सिंह तुलसीराम परमार, विश्वेंद्र सिंह बेस जितेन नाथ शैलेंद्र सिंह चौहान, शादाब जमाली नेतराम राठौर दानिश कुरेशी जीवन सिंह दांगी अनूप सिसोदिया प्रभात महेश्वरी गोपाल यादव संदीपपटेल  विनोद बोयत एवं समस्त नगर पालिका के कर्मचारी गण उपस्थित रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं: