इंदौर : डॉ. विनायक अशोक जैन लूनिया बने राष्ट्रीय अध्यक्ष - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 3 जून 2026

इंदौर : डॉ. विनायक अशोक जैन लूनिया बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

  • पत्रकार हितों के लिए राष्ट्रीय अभियान चलाएगी ऑल मीडिया सोशल काउंसिल

Dr-vinayak-lunia-indore
इंदौर (संवाददाता)। ऑल मीडिया सोशल काउंसिल ने वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार हितैषी डॉ. विनायक अशोक जैन लूनिया को संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके नेतृत्व में संगठन देशभर के पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों के अधिकार, सुरक्षा, सम्मान और कल्याण से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाएगा। डॉ. लूनिया ने बताया कि संगठन पत्रकारों के लिए मीडिया कानून एवं अधिकार जागरूकता, एथिक्स कोड प्रशिक्षण, अधिमान्यता व्यवस्था में सुधार, रियायती आवास एवं भूखंड सुविधा तथा पत्रकार सुरक्षा एवं राहत कोष की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य करेगा। साथ ही पात्र पत्रकारों को अधिमान्यता एवं आवास जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु सरकार से संवाद स्थापित किया जाएगा। संगठन द्वारा राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा, जिससे पत्रकारों, संपादकों, संवाददाताओं, कैमरा पर्सन एवं अन्य मीडिया कर्मियों को एक मजबूत राष्ट्रीय मंच से जोड़ा जा सके। डॉ. लूनिया ने कहा कि ऑल मीडिया सोशल काउंसिल पत्रकार हित, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए समर्पित होकर कार्य करेगी और मीडिया जगत की समस्याओं के समाधान के लिए सतत प्रयासरत रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: