सीहोर : विवाहिता के साथ जबरदस्ती की कोशिश, पुलिस नहीं लिखी रिपोर्ट,कार्रवाही की मांग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 3 जून 2026

सीहोर : विवाहिता के साथ जबरदस्ती की कोशिश, पुलिस नहीं लिखी रिपोर्ट,कार्रवाही की मांग

  • ससुृर पर आरोप, बहु ने की कलेक्टर एसपी को शिकायत

Rape-attempt-sehore
सीहोर। बहू ने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाए। आष्टा थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। परिजनों के साथ बुधवार को विवाहिता जिला मुख्यालय पहुंची। कलेक्टर और एसपी के नाम शिकायत पत्र दिया। बहु ने आरोपी पर कार्रवाही की मांग की। अधिकारियों ने जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मैना ग्राम की रहने वाली युवती का विवाह मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह सम्मेलन में भूफोड के विनोद के साथ संपन्न हुआ है। विवाहिता का पति विनोद रोजगार के लिए गांव से बाहर रहता है। विवाहिता ने अपने ससुर पर एक जून की रात जबरन कमरे में घुसने और अश्लील हरकत करने विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। ससुर की मंशा को जानकर विरोध करते हुूए विवाहिता कमरे से रात में ही अपने मायके मैना दौड़ती हुई चली गई और परिजनों को घटना को बताया। आष्टा थाना मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराने परिजन पहुंचे लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: