सीहोर : गौवंश को पानी पिलाने का पूनित कार्य कर रहे है विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 3 जून 2026

सीहोर : गौवंश को पानी पिलाने का पूनित कार्य कर रहे है विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता

Drinking-water-for-cow-sehore
सीहोर। तेज गर्मी में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता गौवंश को पानी पिलाने का पूनित कार्य कर रहे है। विहिप गौ रक्षा विभाग नगर कार्यकर्ताओं के द्वारा शहर में रखे गए 700 से अधिक टंकियों कुंडों को टेंकर के द्वारा पानी से भरा जा रहा है। बजरंग दल गौ रक्षा विभाग के कार्यकर्ता प्रतिदिन हजारों गौवंश सहित अन्य पशु पक्षियों जानवरों को साफ  स्वच्छ कर जल पिला रहे है। विहिप नगर उपाध्यक्ष आशीष कुशवाह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के द्वारा बुधवार को मनकामेश्वर महोदव मंदिर स्थित गो पात्र को जल से भरा गया। भरने के अभियान नगर सह मंत्री हेमंत विश्वकर्मा ने बताया की प्रति वर्ष विहिप के द्वारा गौ माता की सेवा के लिए उक्त अभियान चलाया जाता है। सभी नागरिकों का इस पुनित कार्य में सहयोग देना चाहिए। गौ माता जल सेवा अभियान में विश्वहिंदू परिषद जिला नैतिक शिक्षा प्रमुख राकेश कुमार विश्वकर्मा,जिला गौरक्षा प्रमुख जितेंद्र नारोलिया,नगर उपाध्यक्ष आशीष कुशवाह,नगर सह मंत्री हेमंत विश्वकर्मा,नगर सह संयोजक शुभम मालवीय नगर अखाड़ा प्रमुख मुकुल कुशवाहा,नगर सुरक्षा प्रमुख मितेश धाडी,नगर सह सुरक्षा प्रमुख भगवान दास कुशवाहा,नगर गोरक्षा प्रमुख रोहन यादव,नगर सह समरसता प्रमुख शैलेश दोहरे,नगर सह सत्संग प्रमुख दीपक कौशल,नगर साप्ताहिक मिलन प्रमुख अर्जुन सेन,नगर प्रचार प्रसार प्रमुख पवन पाठक,नगर सह सत्संग प्रमुख दीपक प्रजापति,सावन कौशल,आदर्श,छोटू यादव,रुद्दू प्रजापति,मनोज परमार आदि कार्यकर्ता सेवा दे रहे है।

कोई टिप्पणी नहीं: