मधुबनी : प्रमंडलीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़ाया जिले का मान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 10 जून 2026

मधुबनी : प्रमंडलीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़ाया जिले का मान

Debate-compitition-madhubani
मधुबनी 10 जून (संवाददाता) । विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के उपलक्ष्य में दरभंगा में आयोजित प्रमंडलीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में मधुबनी जिले की छात्रा रौशनी कुमारी, पीएम श्री प्लस टू हाई स्कूल, सोनई (हरलाखी) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में उपस्थित 10 सदस्यीय जूरी ने रौशनी के प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण एवं तार्किक कौशल की विशेष सराहना की। इस उपलब्धि में श्रम अधीक्षक, मधुबनी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, हरलाखी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, पंडौल तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विजय कुमार के मार्गदर्शन एवं सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।वहीं, मधुबनी जिले के पंडौल प्रखंड के प्रतिभागी हेमंत कुमार ने भी सराहनीय प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में पांचवां स्थान प्राप्त किया।जिला प्रशासन ने दोनों प्रतिभागियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है तथा कहा है कि ऐसी सफलताएं जिले के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं: