कोलकाता : कांग्रेस में विलय की अटकलें ‘बेबुनियाद’ : तृणमूल नेता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 10 जून 2026

कोलकाता : कांग्रेस में विलय की अटकलें ‘बेबुनियाद’ : तृणमूल नेता

Mamta-banerjee
कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस के कांग्रेस में विलय की अटकलों को सिरे से नकारते हुये पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नीत गुट के एक वरिष्ठ नेता ने बुधवार को कहा कि इस तरह की कोई योजना नहीं है। तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने इन खबरों को खारिज करते हुए इन्हें ‘बेबुनियाद’ करार दिया। उन्होंने बातचीत में कहा, ‘‘हमारे पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है। यह बेबुनियाद है।’’तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने मंगलवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ मुलाकात की थी जिसके बाद संभावित विलय की चर्चाओं ने ज़ोर पकड़ लिया। यह मुलाकात इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’ गठबंधन) की बैठक में दोनों नेताओं के गले मिलने की कांग्रेस की ओर से जारी तस्वीर के एक दिन बाद हुई। दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक की जानकारी हालांकि किसी भी पक्ष ने सार्वजनिक नहीं की, लेकिन सूत्रों का कहना है कि ममता ने विपक्ष की एकजुटता पर ज़ोर दिया और कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन को विभिन्न जन-मुद्दों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, राहुल और अभिषेक की मुलाकात को कांग्रेस और तृणमूल के बीच चल रही बातचीत का ही एक हिस्सा माना जा रहा है, जो इस हफ़्ते की शुरुआत में दिल्ली में हुई ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक के बाद हो रही है। दोनों नेताओं के बीच हुयी बैठक की जानकारी हालांकि तुरंत उपलब्ध नहीं हो सकी, लेकिन यह घटनाक्रम तब हुआ है जब हाल ही में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में हार के बाद तृणमूल को आंतरिक बगावत का सामना करना पड़ रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: