नेपाल में तीर्थयात्रियों से चोरी, लूटपाट के आरोप में दो भारतीय गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 30 जून 2026

नेपाल में तीर्थयात्रियों से चोरी, लूटपाट के आरोप में दो भारतीय गिरफ्तार

two-indian-arrest-in-nepal
नेपाल की राजधानी काठमांडू में मंगलवार को दो भारतीय नागरिकों को तीर्थयात्रियों से चोरी और लूटपाट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। नेपाल पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 34-वर्षीय रंजीत चौधरी और 45-वर्षीय शांति के तौर पर की गई है, जो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, रंजीत और शांति अभी नेपाल के भक्तपुर जिले में रह रहे थे और उन्हें काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, रंजीत और शांति मंदिर आने वाले तीर्थयात्रियों और सार्वजनिक परिवहन से यात्रा करने वाले लोगों से कीमती सामान चुराने में शामिल थे। उसने बताया कि गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों के पास से सोने के 12 और चांदी के 11 आभूषण बरामद किए गए हैं, जिनमें कान की बालियां, ब्रेसलेट, मंगलसूत्र, अंगुठी और सिक्के शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से 1,15,500 नेपाली रुपये, 80,000 भारतीय रुपये, छह मोबाइल फोन, दो भारतीय पैन कार्ड और एक आधार कार्ड भी जब्त किया गया है। उसने बताया कि अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं: