केरल में महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में ईसाई पादरी गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 3 जुलाई 2026

केरल में महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में ईसाई पादरी गिरफ्तार

Christian-prist-arrest-keral
केरल के कोल्लम जिले के चावरा में एक महिला का कई बार यौन उत्पीड़न करने के आरोप में शुक्रवार को एक ईसाई पादरी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान फादर डेनिस प्रवीण के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, कथित घटनाएं वर्ष 2022 से 2024 के बीच हुईं। पुलिस ने बताया कि महिला चावरा स्थित एक ईसाई प्रार्थना केंद्र में आयोजित धार्मिक शिविरों में भाग लेने जाती थी, जहां फादर डेनिस प्रवीण कार्यरत था और इसी दौरान उसकी महिला से जान-पहचान हुई थी। पुलिस का आरोप है कि इस अवधि के दौरान पादरी ने कोल्लम के विभिन्न स्थानों पर महिला का यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने बताया कि बाद में उसका तबादला तिरुवनंतपुरम जिले के विड़िण्गम स्थित एक धार्मिक शिविर केंद्र में हो गया था, लेकिन इसके बाद भी वह शिकायतकर्ता महिला का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करता रहा। हाल ही में महिला द्वारा चावरा थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपी कथित तौर पर फरार हो गया था। शुक्रवार को उसे तिरुवनंतपुरम में उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: