ताजपुर/ समस्तीपुर (संवाददाता)। भाकपा माले एवं खेग्रामस ने ताजपुर नगर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। जर्जर एवं टूटी सड़कों-नाला का निर्माण, आवास योजना में कथित अनियमितता एवं घूसखोरी पर रोक, पात्र गरीबों को आवास उपलब्ध कराने, जलनिकासी, पेयजल तथा अन्य नागरिक सुविधाओं की मांग को लेकर 10 अगस्त को ताजपुर नगर परिषद कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस आशय की जानकारी देते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि नगर क्षेत्र की सड़कें बदहाल हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आवास योजना में अनियमितता और लाभुकों से अवैध वसूली की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इधर, हरिशंकरपुर बघौनी में खेग्रामस द्वारा रविवार को सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 47 नए सदस्यों को संगठन से जोड़ा गया। सदस्यता अभियान का नेतृत्व भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं खेग्रामस प्रखंड सचिव प्रभात रंजन गुप्ता ने किया। मौके पर नेताओं ने कहा कि दलितों, गरीबों, खेत मजदूरों और वंचित तबकों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने के लिए संगठन का विस्तार जरूरी है। उन्होंने 10 अगस्त के नगर परिषद घेराव में बड़ी संख्या में लोगों से भाग लेने की अपील की। अभियान में स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।
सोमवार, 27 जुलाई 2026
समस्तीपुर : 10 अगस्त को नगर परिषद कार्यालय का घेराव करेगी भाकपा माले
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें