समस्तीपुर : क़स्बे आहर में खेग्रामस का सदस्यता अभियान, 45 से अधिक लोग बने सदस्य - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 14 जुलाई 2026

समस्तीपुर : क़स्बे आहर में खेग्रामस का सदस्यता अभियान, 45 से अधिक लोग बने सदस्य

Cpi-ml-samastipur
ताजपुर/समस्तीपुर, 14 जुलाई । खेग्रामस को मजबूत करने निर्णायक संघर्ष छेड़ने के उद्देश्य से अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) की ओर से ताजपुर प्रखंड के क़स्बे आहर में मंगलवार को सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अखिल भारतीय किसान महासभा के नेता ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह तथा संजीव कुमार राय ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान ग्रामीण मजदूरों, सीमांत किसानों एवं गरीब तबकों के बीच खेग्रामस के उद्देश्य, अधिकारों एवं संघर्षों की जानकारी दी गई। नेताओं ने कहा कि संगठन ग्रामीण गरीबों, खेत मजदूरों, बटाईदारों एवं वंचित तबकों के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ता रहा है और आने वाले दिनों में इस संघर्ष को और तेज किया जाएगा। सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने वासभूमि-आवास, राशन कार्ड, पेंशन, मनरेगा, भूमि अधिकार एवं अन्य जनसमस्याओं को लेकर आगामी 25 जुलाई को ताजपुर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय घेराव कार्यक्रम को बड़ी भागीदारी के साथ सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि गरीबों और मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठित संघर्ष ही एकमात्र रास्ता है। अभियान के दौरान 45 से अधिक लोगों को खेग्रामस की सदस्यता दिलाई गई। स्थानीय लोगों ने भी संगठन के आंदोलन एवं सदस्यता अभियान में रुचि दिखाते हुए अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

कोई टिप्पणी नहीं: