मधुबनी : समूह लोन का झांसा देकर साईबर ठगी करने वाले ठग दंपत्ति गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 15 जुलाई 2026

मधुबनी : समूह लोन का झांसा देकर साईबर ठगी करने वाले ठग दंपत्ति गिरफ्तार

Cyber-fraud-arrested-madhubani
मधुबनी, 15 जुलाई (रजनीश के झा)। 14 जुलाई को मधुबनी जिला अन्तर्गत नगर थाना क्षेत्र के ग्राम हराजगंज गुड्डी गाछी वार्ड नंबर-27 की एक महिला द्वारा साईबर ठगी से संबधित एक आवेदन साईबर थाना, मधुबनी को प्राप्त हुआ। इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए साईबर थाना, मधुबनी द्वारा कांड संख्या-30/26, दिनांक-14.07.2026, धारा-318(4)/319(2)/112(2)/61(2) / 3 (5) बी०एन०एस० एवं 66 (सी) / 66 (डी) आई०टी० एक्ट-2000 दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ की गई। उक्त मामले को पुलिस उपाधीक्षक (साईबर) द्वारा गंभीरता से लेते हुए कांड में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तकनीकी आसूचना संकलन के आधार पर छापामारी के क्रम में रहिका थाना क्षेत्र से एक महिला एवं उनके पति विजय चंद्र पाल को विधिवत गिरफ्तार किया गया। विधिवत तालाशी के क्रम में इनके पास से बैंक पासबुक, माबाईल, मोहर, चेकबुक बरामद किया गया हैं। पुलिस द्वारा पूछताछ के क्रम में दोनों के द्वारा बताया गया कि समूह लोन के नाम पर विभिन्न महिलाओं का बैंक खाता खुलवाकर, एटीएम, चेकबुक एवं अन्य कागजात तथा महिलाओं के नाम पर नया सीम लेकर अपने पास रख लेते हैं एवं विभिन्न राज्यों (असम, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक एवं अन्य राज्य) के संगठित साइबर अपराधियों से मिलकर करोड़ो रूपया का साइबर ठगी का घटना को अंजाम देते हैं। वर्तमान में इनके बैंक खाता पर कुल 91 साइबर शिकायत भी दर्ज है। बरामद सामान को विधिवत जब्त करते हुए गिरफ्तार ठग दम्पत्ति को न्यायिक हिरासत में भेजा गया हैं। इस गिरोह में संलिप्त अन्य सदस्यों के बारे में भी पता किया जा रहा हैं एंव अन्य विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: