पटना 15 जुलाई (रजनीश के झा)। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम के निर्देश पर राम मंदिर के चंदे की आड़ में आस्था के नाम पर की जा रही राजनीति तथा चढ़ावे के नाम पर भाजपा-आरएसएस द्वारा कथित रूप से बड़े पैमाने पर की जा रही लूट के विरोध में 16 जुलाई 2026 को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर कांग्रेसजनों द्वारा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कहा कि धार्मिक आस्था को राजनीतिक लाभ का माध्यम बनाना तथा चढ़ावे से जुड़े मामलों में पारदर्शिता का अभाव गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर जनता की आवाज़ बुलंद करते हुए लोकतांत्रिक तरीके से पूरे बिहार में राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिला कांग्रेस कमेटियों, पार्टी के पदाधिकारियों, विभागों, प्रकोष्ठों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने जिलों में आयोजित विरोध प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाएं।
बुधवार, 15 जुलाई 2026
Home
बिहार
पटना : राम मंदिर चंदा-चोरी के विरोध में 16 जुलाई को पूरे प्रदेश में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
पटना : राम मंदिर चंदा-चोरी के विरोध में 16 जुलाई को पूरे प्रदेश में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें