सीहोर : आईईएस पब्लिक स्कूल सीहोर में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 3 जुलाई 2026

सीहोर : आईईएस पब्लिक स्कूल सीहोर में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

Cyber-security-awareness-sehore
सीहोर। आईईएस पब्लिक स्कूल सीहोर में विद्यार्थियों के बीच सुरक्षित एवं जिम्मेदार डिजिटल आदतों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सिहोर जिले की पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत और पूजा शर्मा द्वारा उपस्थित रही। इस कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना जी ने 350 से भी अधिक विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के महत्व, ऑनलाइन खतरों से बचाव तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म के सुरक्षित उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला के दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों, $िफशिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी, डेटा चोरी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, मजबूत पासवर्ड, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन तथा व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा की। साथ ही विद्यार्थियों को साइबर हमलों से बचाव के व्यावहारिक उपायों और डिजिटल सुरक्षा से जुड़े आवश्यक सावधानियों के बारे में भी अवगत कराया गया। आईईएस पब्लिक स्कूल द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से दक्ष, डिजिटल रूप से सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनाया जा सके। प्रोफ (डॉ) मनीषा कवाथेकर, डायरेक्टर, आईईएस पब्लिक स्कूल ने सभी आतिथिओ का उनके बहुमूल्य मार्गदर्शन और छात्रों के साथ प्रेरणादायक बातचीत के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: