सीहोर : शानदार मुकाबले में एमजी क्लब ने सीहोर मिनी बाइज को 2-1 से हराया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 3 जुलाई 2026

सीहोर : शानदार मुकाबले में एमजी क्लब ने सीहोर मिनी बाइज को 2-1 से हराया

Football-sehore
सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर खिलाड़ियों को मंच देने के लिए हर साल की तरह इस साल भी स्व. कैलाश सारंग की स्मृति में जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार की शाम को जूनियर वर्ग और सीनियर वर्ग के दो मुकाबले खेले गए। इसमें जूनियर वर्ग के शानदार मैच में एमजी क्लब ने सीहोर मिनी बाइज को 2-1 से हराया। शुक्रवार की शाम को खेले गए रोमांचक मुकाबले में जूनियर वर्ग के मुकाबले में एमजी क्लब ने सीहोर मिनी बाइज को 2-1 से हराया। इस मुकाबले में एमजी क्लब की ओर से पियुष-राज ने 1-1 गोल किया। वहीं सीहोर मिनी बाइज की ओर से एक मात्र गोल कुशल ने किया। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया सीनियर वर्ग में आरएसआई की 3-2 से टीम विजय रही। जिसमें आरएसआई की ओर से गर्वित, धु्रव और मोनित ने 1-1 गोल किया। इसके अलावा सीहोर चिल्ड्रन की ओर से अर्थव-वंश ने 1-1 गोल किया। शनिवार की शाम को जूनियर वर्ग में सीहोर क्लब-सीहोर चिल्ड्रन के अलावा सीनियर वर्ग में सीहोर बाइज-सीहोर पुलिस बाइज के मध्य मुकाबला खेला जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: