सीहोर : किसानों के लिए खतरा है भारत अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 15 जुलाई 2026

सीहोर : किसानों के लिए खतरा है भारत अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता

  • राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ और देश बचाओ मोर्चा ने विरोध रैली निकालकर प्रधानमंत्री के नाम दिया कलेक्ट्रेट में ज्ञापन

Farmer-protest-sehore
सीहोर। कलेक्ट्रेट पहुंच कर बुधवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ और देश बचाओ मोर्चा ने  प्रस्तावित भारत अमेरिका ट्रेड डील को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ और देश बचाओ मोर्चा के पदाधिकारियो कार्यकर्ताओं ने इस डील को देश के किसानों खेत मजदूरों पशुपालको, छोटे व्यापारियो, लघू उधोगो एवं देश की खाध्य तथा आर्थिक सम्प्रभुता के लिये खतरा बताया। पदाधिकारियो ने कहा कि यह समझोता भारतीय कृषि ग्रामीण अर्थ व्यवस्था और करोडो लोगो की आजीविका पर प्रतिकुल प्रभाव डालेगा यह समझोता किसानो का डेथ (मृत्यु) वारंट है जो किसी हालत में स्वीकार नही किया जायेगा । राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के सीहोर जिला अध्यक्ष कचरू परमार के नेतृत्व में बुधवार दोपहर कृषि उपज मंडी परिसर से वाहन रैली शुरू की गई। किसानों की वाहन रैली शहर के बाहर के रास्तों से होती हुई कलेक्ट्रेट पहुंची यहां पर महामहिम राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर स्वाति मिश्रा को दिया गया। प्रांतीय मंत्री विक्रम सिंह पटेल के द्वारा डिप्टी कलेक्टर के समक्ष ज्ञापन का वाचन किया गया। राष्ट्रीय किसान मजदूर महा संघ और देश बचाओ मोर्चा के पदाधिकारियो ने कहा कि हम भारत सरकार से स्पष्ट रूप से मांग करते है कि भारत अमेरिका मुक्त व्यापार (फ्री ट्रेड) समझोते को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जायें, तथा देश के किसानो तथा आम जनता के हितो की रक्षा की जावें। यदि सरकार हमारी इस न्यायोचित मांग की अनदेखी करती है तो देश बचाओ मोर्चा देश भर में लोकतांत्रिक एवं संविधानकि तरीके से व्यापक जन आंदोलन चलाने के लिये बाध्य होगा।


जिला अध्यक्ष कचरू परमार ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसने की समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है। वर्तमान में किसानो के लिये उर्वरक वितरण की ई टोकन व्यवस्था लागू की गई है जिसमें देश के अनपढ़, नासमझ किसानो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानो की आई.डी. पोर्टल पर नही बन पा रही है अधितम समय पोर्टल व्यवस्था बन्द पड़ी रहत्ती है जब तक किसानो को इस विषय में पर्याप्त जानकारी एवं पोर्टल को सुचारू रूप से संचालित नही किया जाता तब तक उर्वरक (खाद) वितरण में पुरानी व्यवस्था ही लगू की जावें अन्यथा देश की खाद्धय सुरक्षा एवं उत्पादन पर विपरीत असर पड़ेगा । फसल बीमा योजना किसानो के लिये कम एवं कम्पनियों के लिये अधिक फायदे बन्द है क्योकि बीमा कम्पनिया सरकार एवं किसानो से जितना प्रीमियम प्राप्त करती है उसका 50 प्रतिशत भी आज तक किसानो को लाभ नही दिया गया है। जबकि किसान कई बार बीमा कम्पनी को सूचित करते है जब अधिकतम समय कम्पनी के टोल फ्री नम्बर एवं मोबाईल नम्बर बन्द रहते है जबकि 72 घण्टे के अन्दर किसी भी प्राकृतिक नूकसान की सूचना देना कम्पनियों ने अनिवार्य कर दिया है जितना प्रीमियम सरकार बीमा कम्पनियों को देती है उतनी ही राशि का भुगतान किसानो को किया जावे तो किसान को अधिक लाभ प्राप्त होगा। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ खुले तौर पर भारत अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते का विरोध करता है और  समझौते को तत्काल रद्द करने और किसने की समस्त समस्याओं और मांगों का निराकरण कराए जाने की मांग केंद्र और राज्य सरकार से करता है। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बाबुलाल पाटीदार,प्रांतीय मंत्री, विक्रम सिंह पटेल,जिला अध्यक्ष, कचरू परमार,जिला मंत्री, धरमसिंह बेसानिया,जिला संरक्षक कन्हैया लाल ईटावदिया, जिला उपाध्यक्ष रमेशचंद सगवालिया,जिला उपाध्यक्ष, देवकरण परमार,जिला उपाध्यक्ष, बाबूलाल पटेल,जिला कोषाध्यक्ष, राजमल परमार,विकासखण्ड सीहोर अध्यक्ष देवकरण मेवाड़ा, वि.ख.मंत्री सीहोर राजेंद्र गौर .कोषा सुखराम विश्वकर्मा, वि.ख.उपा. विष्णु जलोदिया, ईछावर अध्यक्ष, नारायण सिंह ठाकुर,मंत्री सूरज सिंह वर्मा, कैलाश ठाकुर,नाथूलाल वर्गा, पुरुषोत्तम डाबरी, आष्टा अध्यक्ष, अरविंद ठाकुर,अशोक पाटीदार मंत्री कैलाशचंद्र वर्मा, युवा संयोजक शिवनारायण वर्मा, हमीर सिंह पटेल,मांगीलाल मेवाड़ा,रामचरण मेवाडा, राधेश्याम वर्मा, ताराचंद, सुनील वर्मा, मांगीलाल वर्मा, महेन्द्र वर्मा, प्रताप सिंह, देवनारायण, बाबूलाल वर्मा, देवकरण काकाजी, मांगीलाल वर्मा, श्रीप्रसाद वर्मा आदि शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: