सीहोर। युवाओं के स्वाभिमान और उज्जवल भविष्य के संकल्प के साथ इंदौर से साइकिल चलाते हुए बुधवार को कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ सीहोर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का शहर सराफा बाजार तिराहा पर मंच बनाकर सीहोर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद जीतू पटवारी जिंदाबाद राहुल गांधी जिंदाबाद के नारों और बैनर पोस्टर साथ फूल वर्षा कर माला पहना कर भव्य स्वागत किया गया। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राकेश वर्मा द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ साइकिल रैली में चल रहे मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, राजकुमार चौहान, पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, कुणाल चौधरी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती का भी जोरदार अभिनंदन बंधन स्वागत किया। युवाओं के स्वाभिमान और उज्जवल भविष्य के संकल्प के साथ साइकिल यात्रा में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नागरिकों को जिला उपाध्यक्ष राकेश वर्मा की ओर से ठंडी लस्सी का वितरण भी किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के स्वागत कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राकेश वर्मा के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता नीरज रावत, लखन कौशल, मनीष कौशल, पलकेश कौशल, सुमित कौशल, अजय, अनिल, रणबीर, विकास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बुधवार, 15 जुलाई 2026
Home
मध्य प्रदेश
सीहोर : सराफा चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटी लस्सी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत
सीहोर : सराफा चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटी लस्सी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें