सीहोर : चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श किया प्रदान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 5 जुलाई 2026

सीहोर : चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श किया प्रदान

Free-health-camp-sehore
सीहोर। बिजोरी शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर     हृदय रोग, श्वास रोग, शुगर, ब्लड प्रेशर, सिर दर्द, माइग्रेन, कमर एवं गर्दन दर्द, महिलाओं से संबंधित समस्याओं सहित विभिन्न बीमारियों की जांच एवं परामर्श प्रदान किया गया। अटल अस्पताल एवं साहस महिला/बाल शिक्षण एवं सामाजिक विकास संस्था के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शासकीय विद्यालय बिजोरी में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा परामर्श शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गांव में ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिलने से उन्हें बेहतर स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त हुआ। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उनके निकट उपलब्ध कराई जा सकें। शिविर के सफल आयोजन में आकाश वर्मा (पमपू ) का विशेष सहयोग एवं सक्रिय योगदान रहा। स्थानीय ग्रामीणों ने उनके सामाजिक प्रयासों की सराहना करते हुए इस तरह की जनसेवा गतिविधियों को निरंतर जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की।

कोई टिप्पणी नहीं: