- 33 विद्यार्थियों ने कुंअर बेचैन की कविताएं सुनाकर किया भाव विभोर

गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित स्प्रिंस डेल्स स्कूल और देवप्रभा प्रकाशन गाजियाबाद द्वारा महाकवि डाॅ. कुंअर बेचैन की कविताओं की इस साल की दूसरी वाचन प्रतियोगिता में 33 विद्यार्थियों ने डाॅ. कुंअर बेचैन की कविताएं सुनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। श्रेष्ठ वाचन करने वाले पांच विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, प्रमाण पत्र, पुस्तकें और उपहार पुरस्कार में दिये गये। प्रतियोगी विद्यार्थियों को भी प्रमाण पत्र और पुस्तकें दी गईं। भावना जोशी पहले, पूर्विका पांडेय दूसरे, कशिश तीसरे स्थान पर रहीं। हर्षिता एवं राखी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सुप्रसिद्ध कवयित्री शोभा सचान और शिक्षाविद् आईएम पांडेय निर्णायक मंडल में शामिल रहे। शोभा सचान ने कविताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में नई चेतना जगाई। आईएम पांडेय ने विद्यार्थियों को संस्कारों के महत्व से अवगत कराया। कवि, पत्रकार एवं दवपभा प्रकाशन के प्रकाशक डाॅ. चेतन आनंद ने अपने गुरु डाॅ. कुंअर बेचैन के अनेेक संस्मरण सुनाये और अपनी कविताओं से विद्यार्थियों को दिशा निर्देशन किया। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी डाॅ. कुंअर बेचैन की कविताएं सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। सफल संचालन की बागडोर स्कूल की सह-समन्वयक निधि रस्तोगी ने संभाली। स्कूल समिति के पदाधिकारियों डाॅ. उदय रस्तोगी, सुनील कुमार सिंह और प्रदीप कुमार शर्मा ने सभ्ज्ञी को आभार व्यक्त किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें