पटना (रजनीश के झा), 14 जुलाई । आज बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, सदाकत आश्रम में अखिल भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के पिछड़ा वर्ग कर्मचारी कल्याण संघ के महामंत्री अशोक कुमार ने अपने दर्जनों साथियों के साथ बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने अशोक कुमार एवं उनके साथियों का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा सामाजिक न्याय, लोकतंत्र, संविधान और सभी वर्गों के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा पर आधारित है। उन्होंने कहा कि विभिन्न सामाजिक एवं कर्मचारी संगठनों से जुड़े लोगों का कांग्रेस के प्रति बढ़ता विश्वास इस बात का प्रमाण है कि देश और प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। राजेश राम ने विश्वास व्यक्त किया कि अशोक कुमार और उनके साथियों के पार्टी में शामिल होने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। इस अवसर पर अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव , प्रेमचंद सिंह , मृणाल अनामय सहित अन्य नेता मौजूद थे।
मंगलवार, 14 जुलाई 2026
पटना : एलआईसी कर्मचारी कल्याण संघ के महामंत्री दर्जनों साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें