- स्टेशन से गुजरने वाली हर ट्रेन का स्टॉपेज कराने के लिए करेंगे प्रयास : विधायक राय
जनता की मांग को किया पूरा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि लंबे समय से नागरिकों की मांग थी कि कोरोनाकाल से बंद ओवरनाइट ट्रेन का स्टॉपेज सीहोर स्टेशन पर किया जाए इस संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखा गया था उन्होंने जनता की मांग को पूरा कर दिया है।
विधायक राय लिखेंगे लेटर
विधायक सुदेश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव रेलवे स्टेशनों का यहां विकास कर रहे हैं वहीं सुपरफास्ट ट्रेनों के स्टॉपेज से संबंधित मांगों को भी जनहित में पूरा कर रहे हैं। स्टेशन से गुजरने वाली और भी सुपरफास्ट ट्रेनो के स्टॉपेज के लिए प्रयास करेंगे जिससे कि यात्रियों को सीहोर आने में और जाने में किसी प्रकार की कोई भी समस्या उत्पन्न नहीं हो। विधायक राय ने कहा कि ओवरनाइट इंदौर जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का स्टॉपेज का लाभ शहर के व्यापारियों के साथ डेली अप डाउनर्स और कुबेरेशवर धाम आने वाले देश भर के श्रद्धालुओं को मिलेगा। इंदौर और जबलपुर आना जाना नागरिकों कें लिए सुविधाजनक हो गया है।
यह है ओवरनाइट एक्सप्रेस टाइम
इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 22191 इंदौर जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का सीहोर रेलवे स्टेशन पर प्रति रात 10 बजकर 26 मिनट पर आएगी और 10 बजकर.28 मिनट पर रवाना होगी इसी प्रकार जबलपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 22192 जबलपुर इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सीहोर रेलवे स्टेशन प्रति दिन सुबह 6 बजकर 8 मिनट पर आएगी और 6 बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी।
कार्यक्रम में यह रहे शामिल
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्षद नरेंद्र राजपूत, लोकेंद्र वर्मा, कमलेश राठौर, मुकेश मेवाडा, आशीष पचौरी सहित बड़ी संख्या में नागरिक श्रद्धालु यात्री भाजपा कार्यकर्ता डेली अप डाउनर्स रतलाम रेल मंडल के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें