समस्तीपुर : फिल्मकार एन. मंडल ने सीएम सम्राट चौधरी को याद दिलाया पुराना बयान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 22 जुलाई 2026

समस्तीपुर : फिल्मकार एन. मंडल ने सीएम सम्राट चौधरी को याद दिलाया पुराना बयान

  • रामफल मंडल को शहीद घोषित करने की मांग।

Ramfal-madal-samastipur
समस्तीपुर (संवाददाता)। बिहार के वीर स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल को आधिकारिक रूप से "शहीद" का दर्जा दिलाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। अखिल भारतीय धानुक एकता महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं राष्ट्रीय कला एवं संस्कृति मंत्री तथा फिल्मकार एन. मंडल ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को एक औपचारिक निवेदन-पत्र भेजकर 23 अगस्त 2026 (शहीद दिवस) तक रामफल मंडल को आधिकारिक रूप से "शहीद" का दर्जा प्रदान करने का अनुरोध किया है। 21 जुलाई 2026 को जारी पत्र में कहा गया है कि रामफल मंडल ने भारत की आज़ादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनके अमूल्य योगदान को सम्मानित करना केवल बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।


पत्र में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के उस पूर्व सार्वजनिक वक्तव्य का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि "जिन्होंने अंग्रेजों के परचम के विरुद्ध लड़ाई लड़ी, उनका नाम रामफल मंडल था।" इसी आधार पर महासंघ ने मुख्यमंत्री से अपने संकल्प को पूरा करते हुए आवश्यक प्रशासनिक एवं विधिक प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने की अपील की है। फिल्मकार एन. मंडल ने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पत्र साझा करते हुए लिखा कि बिहार सरकार स्वतंत्रता संग्राम में रामफल मंडल के योगदान का सम्मान करते हुए संवेदनशीलता के साथ इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि 23 अगस्त 2026 (शहीद दिवस) तक रामफल मंडल को आधिकारिक रूप से "शहीद" का दर्जा दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। एन. मंडल ने अपने संदेश में कहा कि यह केवल एक व्यक्ति को सम्मान देने का विषय नहीं, बल्कि देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले एक वीर स्वतंत्रता सेनानी के बलिदान को उचित पहचान दिलाने का प्रयास है।

कोई टिप्पणी नहीं: