सीहोर। गीता मानस भवन में रविवार को आयोजित अखिल भारतीय लोधी-लोधा-लोध अधिकारी कर्मचारी संघ, लोधी क्षत्रिय महासभा एवं समस्त लोधी समाज प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक सुदेश राय समाज के बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सामाजिक उत्थान के लिए समाज के जागरूक समाजजन जुटे हुए है। अपना लोधी-लोधा-लोध समाज प्रतिभाओं का सागर है। सम्मान विद्यार्थियों के हौसलों को बढ़ाता है आत्मबल और प्रोत्साहित करता है। कार्यक्रम के दौरान समाजसेविका अरूणा राय ने भी सम्मानित हुए प्रतिभाशाली बच्चों को अपना मार्गदर्शन दिया और जीवन में शिक्षा ग्रहण कर अपने देश प्रदेश गुरुजनों माता पिता का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह एवं शैक्षणिक मार्गदर्शन कार्यक्रम में शिक्षा और सामाजिक उत्थान पर विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में अखिल भारतीय लोधी-लोधा-लोध अधिकारी कर्मचारी संघ, लोधी क्षत्रिय महासभा एवं लोधी समाज के वरिष्ठ जनों के द्वारा हिस्सा लिया गया। विधायक सुदेश राय समाजसेविका अरूणा राय के द्वारा कार्यक्रम में कक्षा 10वीं और 12वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं और नवनियुक्त एवं सेवानिवृत्त समाज के अधिकारी-कर्मचारियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले समाज के प्रतिभाशाली लोगों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में साक्षी लोकेश लिल्लारे, एस.के. मिरिया, आर.एस. लोधी, कामनी दिलीप राजपूत, योगिता लोधी सहित बड़ी संख्या में लोधी-लोधा-लोध समाज के नागरिक मौजूद रहे।
रविवार, 5 जुलाई 2026
Home
मध्य प्रदेश
सीहोर : सम्मान कठिन समय में बढ़ाता है आत्मबल, विद्यार्थियों के हौसलों को करता है प्रोत्साहित : विधायक
सीहोर : सम्मान कठिन समय में बढ़ाता है आत्मबल, विद्यार्थियों के हौसलों को करता है प्रोत्साहित : विधायक
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें