सीहोर : चंद्रशेखर आजाद सभागार में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 5 जुलाई 2026

सीहोर : चंद्रशेखर आजाद सभागार में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Student-honored-sehore
सीहोर। रविवार को प्रधानमंत्री एक्सीलेंस चंद्रशेखर आजाद सभागार में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  शिव महापुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय, विधायक सुदेश राय, समाजसेविका अरुणा राय पहुंचे। सम्मान समारोह कार्यक्रम वीआईटी यूनिवर्सिटी कोठरी भोपाल और सामाजिक संस्था अग्र सोच सोशल फाउंडेशन के द्वारा संयुक्त रूप से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और वीआईटी यूनिवर्सिटी के अधिकारियों और अग्रसोच फाउंडेशन के पदाधिकारियो के द्वारा माता सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सम्मान समारोह का शुभारंभ किया गया। अग्र सोच फाउंडेशन के संस्थापक आशीष गुप्ता ने सभी अतिथियों का पुष्प माला पहना कर अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत सम्मान किया।  छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि विधायक सुदेश राय श्रीमती अरुणा राय, अखिलेश राय ने बच्चों को आशीष वचन प्रदान कर आशीर्वाद देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। अतिथियों ने समारोह में जिलेभर के 10वीं और 12वीं के 300 से अधिक प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, अनुशासन, परिश्रम, उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में अग्र सोच फाउंडेशन के संस्थापक आशीष गुप्ता ने अतिथियों छात्र-छात्राओं और नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं: