इस डबल जीत का जश्न मनाते हुए फिल्म के मेकर्स माइथ्री मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर कर डायरेक्टर सुकुमार और कॉस्ट्यूम डिजाइन टीम को दिल से बधाई दी। डायरेक्टर सुकुमार को बधाई देते हुए मेकर्स ने लिखा, "जब शानदार सोच और बेहतरीन हुनर साथ आते हैं, तो इतिहास बनता है। ❤️🔥 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में पुष्पा 2 के लिए बेस्ट स्क्रीनप्ले राइटर का अवॉर्ड जीतने पर @aryasukku गरु को बहुत-बहुत बधाई। 🏆 भारतीय सिनेमा के बेहतरीन कहानीकारों में से एक के लिए यह वाकई एक शानदार उपलब्धि और बड़ा सम्मान है। ❤️
#WildFirePushpa”
पोस्ट शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, "72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में पुष्पा 2 के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर का अवॉर्ड जीतने पर दीपाली नूर और शीतल शर्मा को बहुत-बहुत बधाई। ❤️🔥 फिल्म के पहले लुक से ही इसके कॉस्ट्यूम आइकॉनिक बन गए थे और हर तरफ उनकी चर्चा थी। यह सम्मान पूरी तरह से डिजर्व किया गया है। ✨
#WildFirePushpa”
पुष्पा 2: द रूल ने रिलीज होते ही दुनियाभर में जबरदस्त तहलका मचा दिया था। बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम रखते हुए फिल्म ने सिर्फ हिंदी में ₹800 करोड़ और दुनियाभर में करीब ₹1800 करोड़ की कमाई की। अपनी रिलीज के समय यह सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली और भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बनी थी। आज तक कोई भी फिल्म इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई है। सुकुमार ने अपनी दमदार कहानी और शानदार स्क्रीनप्ले के दम पर पुष्पा को देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में एक बड़ा फेनोमेनन बना दिया। उनकी अलग सोच और फिल्म बनाने के अंदाज ने कमर्शियल सिनेमा को एक नई पहचान दी और पुष्पा फ्रेंचाइजी को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल कर दिया। अब इस शानदार कामयाबी के बाद फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वह एक बार फिर बड़े पर्दे पर यादगार सिनेमाई अनुभव लेकर आएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें