मुंबई : प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने फिल्म रामायणम् और हिंदुस्तान के बारे में दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 22 जुलाई 2026

मुंबई : प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने फिल्म रामायणम् और हिंदुस्तान के बारे में दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

namit-malhotra-ramaynam
मुंबई । रामायणम् भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक है। दो भागों में बनने वाली यह ग्लोबल फिल्म शानदार विजुअल्स, दमदार कहानी और बेहतरीन स्टारकास्ट के साथ रामायण की इस कालजयी गाथा को पहले कभी न देखे गए अंदाज में बड़े पर्दे पर लेकर आ रही है। हाल ही में मेकर्स ने दिल्ली में प्रथम संकल्प नाम से फिल्म की भव्य ट्रेलर स्क्रीनिंग रखी, जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और फिल्म को लेकर लोगों का उत्साह और भी बढ़ गया। इसी बीच फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने इस प्रोजेक्ट को मिले प्यार और समर्थन के लिए सभी का दिल से धन्यवाद किया।


मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा सभी का दिल से आभार जताते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने इस बड़े प्रोजेक्ट को बनाने के अपने अटूट विश्वास और भरोसे के बारे में भी बात की। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है:

"नमित मल्होत्रा की एक ऐतिहासिक फिल्म..."


दुनिया की सबसे महान कहानियों में से एक रामायण को बड़े पर्दे पर नए अंदाज में पेश करते हुए नितेश तिवारी की रामायणम् इस महाकाव्य की भावनाओं और भव्यता को पहले कभी न देखे गए स्तर पर दिखाने जा रही है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभाएंगी, जबकि यश रावण के दमदार किरदार में दिखाई देंगे। सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रामायणम् को नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज, 8 बार ऑस्कर जीत चुकी VFX कंपनी DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस मिलकर बना रहे हैं। दो भागों में बनने वाली यह फिल्म दुनियाभर के IMAX सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहला भाग दिवाली 2026 में और दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: