पटना : दलितों के हक और सम्मान के लिए कांग्रेस हर मोर्चे पर संघर्ष करेगी : राजेश राम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 15 जुलाई 2026

पटना : दलितों के हक और सम्मान के लिए कांग्रेस हर मोर्चे पर संघर्ष करेगी : राजेश राम

Bihar-congress-stands-for-dalit
पटना, 15 जुलाई (रजनीश के झा)। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को पटना के मनेर स्थित ब्यापुर एवं गोरैया स्थान में दलित संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि दलित समाज इस देश का निर्माता है। दलितों के श्रम, प्रतिभा और कौशल ने भारत के विकास को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि जब अपने अधिकारों की बात आई तो दलित समाज ने हमेशा त्याग और सहनशीलता का परिचय दिया। इस समाज ने शोषण और अत्याचार सहा, लेकिन कभी भी देश और समाज का अहित नहीं किया। 


राजेश राम ने आरोप लगाया कि जब से देश में मनुवादी सोच की सरकार बनी है, तब से दलित समाज को लगातार कमजोर और उपेक्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने हमेशा दलितों को सम्मान, अधिकार और उचित भागीदारी सुनिश्चित करने का काम किया। आज दलित समाज की उपेक्षा और उनके साथ हो रहे अन्याय को देखकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा पूरी कांग्रेस पार्टी व्यथित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के प्रत्येक गरीब, वंचित, दलित और कमजोर वर्ग के साथ मजबूती से खड़ी है। उनके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर  जिला अध्यक्ष चन्दन सिंह , चौधरी ब्रह्म प्रकाश , अरुण आर्य , मिथलेश कुमार यादव,  निकेश पासवान, देव सहाय, धर्म पासवान, अजय कुमार, मितन कुमार, बादल कुमार, कुंवर राय, नीरजन यादव , अमरसेन कुमार ,सोबन राय , सुजीत कुमार,बिनोद कमल, नंदा पासवान सोटी रजक, रोशन राम, बिनोद राम, ललित कुमार मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: