सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में खेली जा रही राज्य स्तरीय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता के अंतर्गत शुक्रवार को हुए कांटे के मुकाबले में नर्मदापुरम की टीम ने सीहोर को 1-0 से हराया। फुटबॉल प्रतियोगिता के पांचवें दिन नर्मदा पुरम सीहोर के बीच मैच खेला गया दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर 75 मिनट में नर्मदा पुरम की ओर से दिव्यांश ने टीम के डिफेंडर को चकमा देते हुए शानदार कॉल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। शुक्रवार को फुटबॉल कोच गौतम कुमार विश्वास मैच कमिश्नर मुश्ताक ने खिलाड़ियों से संपर्क परिचय प्राप्त किया खिलाड़ियों ने दोनों अतिथियों का स्वागत किया। फुटबॉल कोच ने टीमों को संबोधित करते हुए कहाकि यह प्रतियोगिता हार जीत की नहीं इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करें ताकि हमें मध्य प्रदेश की सशक्त टीम बनाने का में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन कर सके मेरी ओर से आपको शुभकामनाएं शानदार आयोजित की जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि शनिवार को दोपहर तीन बजे इंदौर-ग्वालियर के मध्य मुकाबला खेला जाएगा।
शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
सीहोर : कांटे के मुकाबले में नर्मदापुरम की टीम ने सीहोर को 1-0 से हराया
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें