- नगर पालिका के तीन कर्मचारियों का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह, कर्मचारी संघ ने मनाया अध्यक्ष का जन्मदिन
इस अवसर पर मध्यप्रदेश नगर निगम-नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष संजय शुक्ला ने भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अनुभव और कार्यनिष्ठा नई पीढ़ी के कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। समारोह के दौरान कर्मचारी संघ ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया। संघ की ओर से उन्हें भगवान की प्रतिमा भेंट कर दीर्घायु एवं सफल जनसेवा की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजय शुक्ला ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर शहर के विकास के साथ-साथ कर्मचारियों के हितों के प्रति भी सदैव संवेदनशील और समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में नगर पालिका द्वारा शहर को आधुनिक और सुव्यवस्थित बनाने के लिए लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिससे सीहोर को स्मार्ट शहर की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास हो रहा है। विदाई समारोह के अंत में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने लंबे सेवाकाल के अनुभव साझा किए और नगर पालिका परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी, कर्मचारी संघ के पदाधिकारी इकाई अध्यक्ष भगवान दास राजपूत, विष्णु प्रसाद मीणा विजय कोहली, चंद्र प्रकाश राठौड़, करण सिंह ठाकुर विश्वेंद्र सिंह बेस प्रकाश चंद्रवंशी प्रकाश पवार संजय रघुवंशी बाबूलाल वर्मा कमोड सिंह अनिल राठौड़ अनिल चौहान आनंद कुशवाहा राजदीप सिंह तुलसीराम परमार, विश्वेंद्र सिंह बेस जितेन नाथ शैलेंद्र सिंह चौहान, शादाब जमाली नेतराम राठौर दानिश कुरेशी जीवन सिंह दांगी अनूप सिसोदिया प्रभात महेश्वरी गोपाल यादव संदीपपटेल विनोद बोयत एवं समस्त नगर पालिका के कर्मचारी गण उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें