सीहोर : आपका स्नेह मेरी सबसे बड़ी पूंजी : समाजसेवी राकेश राय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026

सीहोर : आपका स्नेह मेरी सबसे बड़ी पूंजी : समाजसेवी राकेश राय

  • पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय का जन्म दिन शहर सहित अन्य प्रदेशों में उत्साह के साथ मनाया गया

Rakesh-rai-sehore
सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी शहर सहित देश के कई प्रदेशों में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ प्रदेशाध्यक्ष राकेश राय का जन्म दिन शुक्रवार को मनाया गया था। पिछले कई दिनों पूर्व से ही श्री राय के जन्म दिन को लेकर शहरवासियों और देशवासियों में उत्साह था, शहर के अलावा गुजरात, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू और छत्तीसगढ़ आदि में श्री राय का जन्म दिन जोरदार आतिशबाजी के साथ मनाया गया। गुरुवार को श्री राय ने सुबह अपने निजी निवास पर क्षेत्रवासियों से भेंट की और उसके पश्चात दोपहर बारह बजे क्रिसेंट रिसोर्ट पर पहुंचे जहां पर मिलन समारोह का आयोजन किया गया।


शुक्रवार की सुबह पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ प्रदेशाध्यक्ष श्री राय अपने निवास पर शहरवासियों से से भेंट कर जन्म दिन की बधाई प्राप्त की। इसके पश्चात शहर के प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। इसके पश्चात अन्य मंदिर में प्रसादी का वितरण किया गया। इसके पश्चात शहर के चर्च मैदान पर पहुंचे श्री राय का यहां पर मार्निंग क्लब के सदस्यों और खिलाडियों ने उत्साह के साथ जन्म दिन मनाया। वहीं दोपहर को शहर के क्रिसेंट रिसोर्ट में जन्म दिन मनाया गया। इस मौके पर अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा शहरवासी और दिव्यांगों ने भी यहां पर पहुंचकर श्री राय को जन्म दिन की बधाई दी। इसके अलावा शहर सहित आस-पास के क्षेत्र में भी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री राय का जन्म दिन ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह के साथ मनाया गया। जन्म दिन के मौके पर क्रिसेंट रिसोर्ट पर अपने जन्म दिन की बधाई स्वीकार करते हुए श्री राय ने यहां पर आए क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपका स्नेह मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। 

कोई टिप्पणी नहीं: