कार्यक्रम के दौरान बसपा जिला अध्यक्ष संजीव बौद्ध ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने योग्य और अनुभवी कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला प्रभारी अनोखीलाल मालवीय, एन.पी. सागर, जिला महासचिव नरसिंह भारती, जिला कोषाध्यक्ष हरिओम बौद्ध, जिला कार्यकारिणी सदस्य कोमल नागर एवं धनराज थरेले, विधानसभा प्रभारी अर्जुन पैरवाल, विनोद चौहान, नवीन भैरवे, विधानसभा अध्यक्ष धीरप अहिरवार, पूर्व विधानसभा प्रभारी लक्ष्मीनारायण अहिरवार, विधानसभा कोषाध्यक्ष थानसिंह अहिरवार, कमल कौरवे, देवराज मालवीय, राकेश बौद्ध, धर्मेंद्र कचनेरिया, नगर अध्यक्ष रामस्वरूप भारती, बलराम पैठारी, अर्जुन बौद्ध, जगदीश पैठारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सीहोर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) द्वारा वरिष्ठ नेता कमलेश कुमार को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया । नियुक्ति को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद जिले के बसपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उनके निवास पर पहुंचे, जहां पुष्पमालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। बसपा नेताओं ने कहा कि कमलेश कुमार को प्रदेश प्रभारी बनाए जाने से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पार्टी गांव-गांव तक अपने संगठन का विस्तार करेगी और बहुजन समाज पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें